:
Sat, Dec 21, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
कमिश्नर कार्यालय सहित जनसम्पर्क कार्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई जगदलपुर, 21 दिसम्बर 2024/ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर सहित संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय गीदम रोड जगदलपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय और अन्य कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सफाई अभियान में व्यापक सहभागिता निभाई। ज्ञात हो कि कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी कार्यालयों और शासकीय संस्थाओं में हर महीने के तीसरे शनिवार को सभी कार्यालय, शासकीय संस्था और कार्यालय एवं संस्था परिसर की साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छापूर्वक अपने कार्यालय एवं संस्थाओं की स्वच्छता के लिए मिलकर पहल कर रहे हैं।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर62640460849424287547
: निक्ष्य निरामया अभियान: बस्तर जिले में टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता अभियान*
Sat, Dec 21, 2024
तेन सिंह ठाकुर रिपोर्ट जगदलपुर
निक्ष्य निरामया अभियान: बस्तर जिले में टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता अभियान बस्तर, 20 दिसंबर 2024: निक्ष्य निरामया अभियान के तहत आज बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के तेलीमारेंगा पारा सोरी भाटा गांव में टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के बारे में समुदाय के लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में एएनएम झुनकी कोर्राम, शिक्षक, पीआरआई सदस्य, स्व सहायता समूह की महिलाएं और पिरामल स्वास्थ्य टीम ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय के लोगों को टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करना और उन्हें इन रोगों के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करना था। अभियान के दौरान, उपस्थित लोगों को इन रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें इन रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। पिरामल स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने बताया कि टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य खतरा है और इन रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान आयोजित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पिरामल स्वास्थ्य टीम समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है और ऐसे अभियान आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अभियान में उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्हें टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी मिली और वे अब इन रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार और समुदाय के लोगों को भी इन रोगों के बारे में जागरूक करेंगे
विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6262046084
: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Sat, Dec 21, 2024
तेन सिंह ठाकुरनारायणपुर
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में हिस्सा लिया नारायणपुर, 21 दिसम्बर 2024// जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो इकाइयों के चार स्वयंसेवक वंदना कुमेटी, शिवराम उसेंडी, रमेश वडडे और ज्योति शोरी ने रायपुर में यूनिसेफ द्वारा आयोजित नोनी जोहर 3.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था। उन्होंने अपने अनुभव और कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों को साझा किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और उनके लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नारायणपुर जिले में चल रही विभिन्न पहलॉ जैसे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किया। नोनी जोहर 3.0 यूनिसेफ कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहां वे अपने जिले में हो रहे सामाजिक और विकासात्मक कामों को राज्य स्तर पर प्रस्तुत कर सके। जिले के युवाओं के लिए यह भागीदारी प्रेरणादायक रहा।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084