: लाइवलीहुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया सुशासन पखवाड़ा
Tue, Dec 17, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
लाइवलीहुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया सुशासन पखवाड़ा नारायणपुर, 17 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक एवं जिला संगठक शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर के श्री बी. डी. चांडक ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया। प्राचीन परंपरा का निर्वरण करते हुए सर्वप्रथम समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा कु. देविका एवं साथी द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे जिला रोजगार अधिकारी एवं प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी श्री एम. एल. अहिरवार, इस कार्यक्रम में सुशासन वाद विवाद, रंगोली एवं भाषण, प्रतियोगिता के साथ-साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना पीएम आवास योजना, जल घर जीवन मिशन अंतर्गत नल से जल योजना आदि द्वारा सबका साथ सबका विकास को सार्थक सिद्ध किया जा रहा है वहीं विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूर्ण सहिष्णुता नीति द्वारा राज्य में सुशासन की नींव मजबूत कर रहे हैं इस अवसर पर संगोष्ठी द्वारा सुशासन से स्मार्ट गवर्नेंस के गुणों जैसे सरल, नैतिक जवाबदेही, उत्तरदायी और पारदर्शिता पर विचार किया गया एवं सूचना का अधिकार अधिनियम राज्य के नीति निर्देशक तत्व नागरिकों के मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य आदि के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया इस दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547 अप
: बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से किया मुलाकात
Tue, Dec 17, 2024
ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर से किया मुलाकात
नारायणपुर, 17 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है, जिसके तहत् क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहॉ के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन किया गया। बस्तर ओलंपिक में एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल और रस्साकसी जैसे खेलों को शामिल किया गया है।बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों के द्वारा संभाग स्तरीय जगदलपुर में 13 से 15 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया गया। संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर श्री बिपिन मांझी से मुलाकात किया गया। कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गौतम एस गोलछा, खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, परियोजना अधिकारी महेन्द्र देहारी सहित खेल अनुदेशक मौजूद थे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाला फंेक प्रतियोगिता अंतर्गत जूनियर वर्ग पुरूष में प्रथम स्थान जगतुराम, खो-खो अंतर्गत प्रथम स्थान अरविन्द एवं साथी, व्हालीबॉल महिला अंतर्गत प्रथम स्थान मानबती एवं साथी, फुटबॉल में प्रथम स्थान मोक्षा नाग एवं साथी, सीनियर वर्ग अंतर्गत 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान जगदीश नेताम, महिला उंची कुद में प्रथम स्थान अंजली उईके, व्हालीबॉल में प्रथम स्थान प्रमिला एवं साथी, पुरूष फुटबाल में प्रथम स्थान कुबेर एवं साथी, जूनियर पुरूष 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान बुधराम गोटा, कबड्डी में द्वितीय स्थान जगतुराम एवं साथी, महिला खो-खो में द्वितीय स्थान मनाय जुर्री एवं साथी, पुरूष व्हालीबॉल में द्वितीय स्थान लोमेश नेताम एवं साथी, सीनियर महिला 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान दुलारी मण्डावी, पुरूष 4 गुणा 100 मीटर रिले में द्वितीय स्थान जगदीश नेताम एवं साथी, पुरूष खो-खो में द्वितीय स्थान सोनसाय एवं साथी, महिला खो-खो में द्वितीय स्थान अमृता गोटा एवं साथी, जुनियर महिला गोला फेंक में तृतीय स्थान मिथिला दुग्गा, बैडमिंटन एकल में तृतीय स्थान चंद्रकला सलाम, बैडमिंटन युगल में तृतीय स्थान चंद्रकला सलाम एवं चमेली, पुरूष फुटबॉल में तृतीय स्थान अनुराग कुमेटी एवं साथी, महिला कराठे में तृतीय स्थान दिव्या कांगे, सीनियर महिला 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान संदाय सलाम, पुरूष गोला फंेक में तृतीय स्थान सुखलू उसेण्डी, महिला गोला फंेक में तृतीय स्थान कमलेश्वरी पोटाई, पुरूष उंची कुद में तृतीय स्थान हेमेन्द्र कुमेटी, महिला भाला फेंक में तृतीय स्थान लता नाग, पुरूष व्हालीबॉल में तृतीय स्थान विशोध कोवाची एवं साथी और पुरूष कराठे में तृतीय स्थान दीनूराम गावड़े ने प्राप्त किया।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई
Mon, Dec 16, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई 17 उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू अब तक 3 हजार क्विंटल धान का हुआ उठाव नारायणपुर, 16 दिसम्बर 2024// जिले में कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशानुसार शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 9 सहकारी समितियों के माध्यम से 17 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के पंजीकृत 12 हजार 20 किसानों में से अब तक 2 हजार 439 किसानों से 1 लाख 7 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू किया गया है। धान का अब तक उठाव 3 हजार क्विंटल किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री एमडी अलाउद्दीन से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 5 हजार 900 क्विंटल धान का उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज माहका, बिंजली, बेनूर, गढ़बेंगाल और छोटेडोंगर उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां जा रही है। इसी प्रकार कस्टम मिलर्सों पार्श्व चावल उद्योग एव बरवटिया एग्रो इंडस्ट्रीज को डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 5 उपार्जन केन्द्रों से 3 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547