Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार से गढ़ेगा विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत

     जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। युवा उड़ान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से संवाद करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ विकास में योगदान दे रहे हैं। खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारें। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने की अपील की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
     कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास,  प्रशांत कहरा, श्री शुभम डहरिया एवं  सुनील मिलेंद को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामूहिक नुक्कड़ नाटक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव एवं श्री सतीष सिंह ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन