सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर–छोटेडोंगर मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग, बृजमोहन देवांगन ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 27, 2026
.नारायणपुर–छोटेडोंगर मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग, बृजमोहन देवांगन ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, ताड़ोनार और कुड़ोई गांव के रास्ते में पुलिया निर्माण की मांग
नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नारायणपुर–छोटेडोंगर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की खराब स्थिति से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर बृजमोहन देवांगन, जिला नारायणपुर ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पुलिया निर्माण की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि नारायणपुर–छोटेडोंगर मार्ग पर भारी वाहनों के चलने और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ताड़ोनार और कुड़ोई सहित आसपास के गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग में आवश्यक पुलिया नहीं होने से आवागमन प्रभावित होने की बात आवेदन में कही गई है।
बृजमोहन देवांगन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्ग का निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर छोटी-बड़ी पुलिया का निर्माण कराया जाए। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
ग्रामीणों को प्रशासन से उम्मीद
क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा। पुलिया निर्माण होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही मार्ग की उपयोगिता भी बढ़ेगी।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन