Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️मनोज चंद्रा ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा : धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी धान खरीदी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में कुल 102 समितियों के अंतर्गत 134 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जाने हैं। इनमें पांच नवीन उपार्जन केंद्र भी शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में शासन द्वारा जारी चेकलिस्ट के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपकरणों की उपलब्धता, किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था, शौचालय तथा प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने समितियों में संचालित पीसीएसएपी पोर्टल पर उपार्जन केंद्रों से संबंधित जानकारी की सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
     कलेक्टर ने अवैध धान पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोचियों और बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋचा सिंह, खाद्य अधिकारी श्री संदीप पाण्डेय, सीसीबी नोडल श्री अमित साहू, डीएम नान श्री मनोज मिंज, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विनय पटेल, लेखाधिकारी मार्कफेड श्री संतोष कुमार वर्मा, मंडी सचिव श्री विवेक जायसवाल, श्री अमर राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन