सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Ten Singh Thakur
Wed, Oct 28, 2026
..नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर
नारायणपुर, 27 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी सौरभ झा ने मंगलवार को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कोहकामेटा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही, गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सामने लाने की बात कही। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाने पर भी चर्चा हुई।
आम आदमी पार्टी, विधानसभा नारायणपुर की ओर से कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित मंचों पर उठाने की अपील की गई।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
CGFASTNEWS24MPCG
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन