Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जलवायु अनुकूलन को मुख्यधारा में लाने पर अग्रणी महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई

जलवायु अनुकूलन को मुख्यधारा में लाने पर अग्रणी महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई*

शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के सौजन्य से वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा The physiological challenge “A Workshop on plant adaptation climate change and ecosystem resilience” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थीयो को जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान, पेड़- पौधे एवं जीवो पर होने वाले प्रभाव की जानकारी प्रदान कर जागरूक करना था। कार्यशाला की शुरुआत महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र मेश्राम द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यशाला का उद्बोधन भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम द्वारा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी की जिम्मेदारी पर बल दिया।

इसके पश्चात शोध प्रकोष्ठ समन्वयक श्री बी. डी. चांडक (सहायक प्राध्यापक भौतिकी) ने कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी एवं कार्यशाला संयोजक डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा आयोजन सभी के समक्ष साझा किया गया।

इस कार्यशाला में प्रथम वक्ता के रूप में उपस्थित श्री शशिभूषण कन्नौजे (सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र) शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव छत्तीसगढ़ के द्वारा पर्यावरणीय घटकों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए पेड़ पौधों में होने वाली कार्यकीय तनाव जैसे- अजैविक एवं जैविक तनाव व पेड़ पौधों के द्वारा इन तनाव से बचने के विभिन्न उपायों पर व्याख्यान दिया एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न तकनीकों की जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा किए गए विभिन्न प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी के साथ प्रथम सत्र की समाप्ति की गई। तत्पश्चात भोजन अवकाश के बाद द्वितीय सत्र की शुरुआत कार्यशाला की द्वितीय वक्ता सुश्री निहारिका शोरी (सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र) वीरांगना रामोतीन माडिया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण पौधों में होने वाले विभिन्न प्रकार के अनुकूलन के विविध पहलुओं पर चर्चा की एवं उत्साहवर्धक प्रश्न पूछे गए जिस पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में 104 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें महाविद्यालय के 73 विद्यार्थीयो एवं 31 सहायक प्राध्यापक शामिल थे। कार्यशाला के द्वितीय सत्र के अंत में अतिथि प्रवक्ताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. सुमित श्रीवास्तव, विभाग अध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य, वनस्पति शास्त्र विभाग एवं सहयोगी जंतु विज्ञान विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, श्री आर. के. यादव (वाणिज्य), श्री संतोष राव, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), श्री संदीप पटेल, सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर), श्री विकास चंद्र विशाल, सहायक प्राध्यापक (गणित), श्री हंसराज श्री प्रफुल गेडाम, श्री गोपाल नेताम, श्री ऋषभ गोस्वामी, डॉ. सतीश पांडे, श्री गिरधर वर्मा, श्री महेश लाडेकर, सुश्री गायत्री, श्री दुष्यंत बंजारे, श्री जागेश्वर नाग , एवं महाविद्यालय के प्रध्यापकगण उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन