Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : महिला रक्षा टीम द्वारा नगर सेना कार्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक

महिला रक्षा टीम द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में एवं सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक ( IUCAW ) के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में आयोजित सुशासन त्योहार कार्यक्रम में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया ।

अभियान के दौरान महिला सैनिकों, छात्राओं एवं आमजन को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जान-माल की क्षति, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा कुल 75 से अधिक लोगों द्वारा एप डाउनलोड कराया गया। इसके अतिरिक्त कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इनके माध्यम से अपनी समस्या अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है।कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का डेमो प्रदर्शित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

कांकेर पुलिस की अपील :

सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें, नशे से दूर रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा शिकायत की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन