Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: तृतीय चरण के तहत 23 फरवरी को कुआँकोंडा ब्लॉक में होगा मतदान*

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट   *त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25*   *तृतीय चरण के तहत 23 फरवरी को कुआँकोंडा ब्लॉक में होगा मतदान*   *मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल हुए रवाना*   दंतेवाड़ा, 22 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के अंतर्गत जिले के कुआँकोंडा ब्लॉक में 23 फरवरी को मतदान होगा। उक्त तृतीय चरण के मतदान के लिये मतदान दलों को कुआँकोंडा से वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान सामग्रियों का मिलान कर सम्बन्धित सेक्टर ऑफिसर के नेतृत्व में निर्धारित रुट के बसों के जरिये अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। इस मौके पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।   पंचायत के उप संचालक श्री मिथिलेश किसान ने बताया कि इस तृतीय चरण में कुआँकोंडा ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 02, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 10, सरपंच के लिये 32 और 113 पंच के लिये निर्वाचन होगा। उक्त द्वितीय चरण में 23 फरवरी को मतदान सम्पन्न कराने के लिये कुल 68 मतदान दलों के 352 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पर्याप्त जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु सेक्टर आफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन