अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी
Ten Singh Thakur
Fri, Aug 7, 2026
अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता, उपमुख्यमंत्री से जांच की मांग-जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी*
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बढ़ती आवाजाही को लेकर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 छोटेडोंगर राकेश उसेंडी ने चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को अवगत कराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले कुछ लोग मोटरसाइकिल एवं चारपहिया वाहनों के माध्यम से नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों और अबूझमाड़ क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि कुछ स्थानों पर ऐसे लोगों द्वारा टेंट लगाकर अस्थायी रूप से निवास किया जा रहा है।
राकेश उसेंडी ने कहा कि संवेदनशील एवं अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन और उनके ठहरने की उचित जांच एवं पहचान आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति के दस्तावेजों अथवा गतिविधियों में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। विशेष रूप से बच्चों एवं आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए यह पता लगाया जाना जरूरी है कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोग किस उद्देश्य से अंदरूनी इलाकों में रह रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य ने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि नारायणपुर जिले एवं अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन, निवास एवं दस्तावेजों की व्यापक जांच कराई जाए तथा जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी वर्ग या राज्य विशेष के लोगों के विरुद्ध नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम जनता के हित में निष्पक्ष सत्यापन एवं जांच के उद्देश्य से होनी चाहिए।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन