अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित
Ten Singh Thakur
Fri, Aug 7, 2026
नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित*
नारायणपुर, 07 अगस्त 2026// आगामी 12 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के उद्देश्य से 07 अगस्त को माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा न्यायालय नारायणपुर में राजस्व अधिकारीयों, नगरपालिका अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रीमति बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर नारायणपुर, श्री अभिजीत मंडावी एस. डी.एम, श्री सौरम चौरसिया तहसीलदार, श्री भूषण देशमुख आर.आई नगरपालिका,श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता* उपस्थित रहें ।
बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर न्यायाधीश के द्वारा कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती बल्कि पक्ष कारो के मध्य आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं। समस्त राजस्व अधिकारीयों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के राजस्व मामले, खाता विभाजन फौती नामान्तरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नगरपालिका में संपति कर, जलकर एवं अन्य कर से संबंधित मामलो में अधिक से अधिक पक्ष कारो के साथ राजीनामा करने हेतु प्रयास किया जाने। नारायणपुर जिले के समस्त राजस्व प्रकरणों का अधिक से अधिक राजीनामा करने हेतु प्रयास करते हुए नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया जाये।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन