युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरछा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 हितग्राही हुए लाभान्वित*
Ten Singh Thakur
Sat, Oct 10, 2026
⭐सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरछा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 हितग्राही हुए लाभान्वित*⭐विभिन्न विभागों ने योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान कर वितरित किए प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी*⭐नारायणपुर, 08 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर को ओरछा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करने के साथ प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 271 हितग्राही लाभान्वित हुए।⭐शिविर में 03 आयुष्मान कार्ड, 43 श्रम कार्ड, 56 राशन कार्ड, 12 आय प्रमाण-पत्र, 04 जाति प्रमाण-पत्र एवं 06 निवास प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 78 हितग्राहियों, मत्स्य विभाग द्वारा 03, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 45 तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 21 हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ दिया गया।⭐शिविर के दौरान नमो सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रायोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत की, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हुई।⭐सेवा सेतु शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।⭐इस अवसर पर जनपद पंचायत ओरछा के अध्यक्ष श्री नरेश कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्री गुड्डू उसेंडी, जनपद सदस्य श्री रमेश हिचामी, सरपंच ग्राम पंचायत ओरछा श्री अमित मांझी, श्री सुखराम पोडियाम, सरपंच जाटलूर श्री सुनील कुमार गोटा, जनपद सीईओ अहमद अमित भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
⭐युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड ⭐
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन