✍️✍️मनोज चंद्रा ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा : सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर
Ten Singh Thakur
Wed, Oct 28, 2026
बारिश एवं संभावित चक्रवात से निपटने प्रशासन अलर्ट, आपात स्थिति में 24 घंटे संपर्क की सुविधा
जांजगीर चांपा। सक्ती जिले में बारिश एवं संभावित चक्रवात से उत्पन्न होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सक्ती ने जिला एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर जारी किए हैं। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07752299304 जारी किया गया है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी अलग-अलग संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर इस प्रकार हैं—
चंद्रपुर – 9131970250
डभरा – 9340469014
हसौद – 9301102940
मालखरौदा – 7697275477
अड़भार – 7354478320
जैजैपुर – 7806074071
भोथिया – 6263081370
नया बाराद्वार – 9244008369
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश, चक्रवात अथवा किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें। इसके अलावा लोग अपने नजदीकी एसडीएम या तहसील कार्यालय से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं सहायता पहुंचाना है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन