Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 कलेक्टर ने की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील

तेन सिंह ठाकुर नगरीय निकाय निर्वाचन 2025   कलेक्टर ने की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील   नारायणपुर 10 फरवरी 2025// नगर पालिका नारायणपुर में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के तहत् मतदान होगा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने नगर के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। कलेक्टर ने जानकारी दी कि नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्डों के लिए 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 16 हजार 811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने और 100ः मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी भी रखी जा रही है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन