Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: नगरीय निकाय मतदान समाप्ति तक 70.71 प्रतिशत हुआ मतदान ,आदर्श मतदान केन्द्र रहा लोगों का आकर्षण का केंद्र 

तेनसिंहठाकुरकीरिपोर्ट नगरीय निकाय मतदान समाप्ति तक 70.71 प्रतिशत हुआ मतदान आदर्श मतदान केन्द्र रहा लोगों का आकर्षण का केंद्र
नारायणपुर 11 फरवरी 2025// नगरीय निकाय निर्वाचन नारायणपुर में आज मंगलवार को हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। नगरीय निकाय में भी बड़ी संख्या में मतदाताआंे द्वारा पूरे जोश के साथ सवेरे से ही घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान किया गया। मतदान केन्द्रों पर महिला पुरूषांे की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बुजुर्ग मतदाताओं के साथ नये मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक घरों से निकलकर मतदान करने आगे आये। वहीं बखरूपारा के वॉर्ड  07नंबर मतदान केंद्र को नगर का आदर्श मतदान केंद्र के रुप में स्थापित किया गया था जो लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा, ग्रामीण परिवेश में झोपड़ी नुमा कुटिया बनाया गया था जिसमें बस्तर की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था कुटिया को आकर्षक बनाने के लिए छिंद के पत्तों तथा बास का उपयोग किया गया था कुटिया को सजाने के लिऐ गौर सिंग, बांस की बनी लाल टेन, तोड़ही, डोल, टंगीया से सजाया गया था, परिसर को सजाने के लिऐ सरोवर का भी निर्माण किया गया जो कोतुहल का विषय रहा, गांव कुटिया में खास कर ग्रामीण जन बकरा, मुर्गी भी पालन करते है जो ग्रामीणों के आजीविका के साथ साथ पशुपालन को दर्शाता है। आज की मातदान में एक और खास बात रही बखरूपारा निवासी लोचन पेटल की शादी प्रारम्भ हो चुकी है लोचन विवाह मंडप से सीधा वार्ड 07 मतदान केंद्र पहुंच कर मत दे कर लोकतंत्र के पर्व का साक्षी बना,नारायणपुर में प्रातः 8 से 10 बजे तक 15.67 प्रतिशत, 12 बजे तक 32.67 प्रतिशत, 02 बजे तक 59.25 प्रतिशत और 04 बजे तक 64.40 प्रतिशत मतदान किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 70.71 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन