Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा

*स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा* 14 दिसंबर 2026 को हो रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण   जगदलपुर, 11 जनवरी 2025/ भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य परिवार कल्याण की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ.मुकेश सोनी के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ.किरण स्वप्निल अखाड़े एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता साहू द्वारा शुक्रवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर और उप स्वास्थ्य केंद्र बेलर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजी का निरीक्षण किया गया। उक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान एनएलपी, एनसीडी, टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सीएचसी के अधीन ग्राम के पारे-टोले में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से रूबरू मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें मुख्य रूप से गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुखार पीड़ित सदस्यों की जानकारी और उनको दिए गए उपचार के साथ कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की संख्या और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली गई। इसके उपरांत परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आईयूसीडी के हितग्राहियों, माला एन और सीसी यूजर की जानकारी ली गई। क्षेत्र में नेत्र रोगियों की संख्या के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई। पीएचसी बेलर और एसएचसी बेलर, एसएचसी बड़ाजी के उपरांत केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा सीएचसी लोहण्डीगुड़ा का निरीक्षण किया गया। सीएचसी में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण निगम द्वारा संबंधित कर्मचारियों से चाही गई जानकारी प्राप्त कर केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाया। सीएचसी में सत्येंद्र मंडल ,सुपरवाइजर संजय जोशी के साथ सीएचसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। पीएचसी बेलर में प्रभारी विवेक मूर्ति के साथ पुष्प लता ठाकुर और भोलाराम बेलर, एसएचसी बड़ाजी में जगतराम भारद्वाज एवं कौशल्या ध्रुवे ने अपने संस्था से संबंधित जानकारी केंद्रीय दल को उपलब्ध करवाई। केंद्रीय चिकित्सा अधिकारियों के इस दल के साथ तकनीकी सहायक के रूप में खण्ड विस्तार प्रशिक्षक श्री केएनबी राव भी उपस्थित रहे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन