Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थाना लोहत्तर के ग्राम पिड़चोड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थाना लोहत्तर के ग्राम पिड़चोड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा समुदाय आधारित पुलिसिंग के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु लगातार प्रयास जारी।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में,एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर ठाकुर की उपस्थिति में दिनांक 31.05.2026 को ग्राम पंचायत लोहत्तर के आश्रित ग्राम पिड़चोड़ में जनजागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में यातायात जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय सावधानियों तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इसके साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, बाल अधिकारों, गुड टच-बैड टच, बाल अपराध एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी लोहरतर श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव ,राजू नायक सभापति जनपद पंचायत दुर्गकोंदल ,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतो दुग्गा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

कांकेर पुलिस द्वारा समुदाय आधारित पुलिसिंग के माध्यम से जनता के साथ विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल जिला पुलिस की अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन