अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : प्रोजेक्ट दक्ष” के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए कर रही तैयार।
Ten Singh Thakur
Sun, May 10, 2026
प्रोजेक्ट दक्ष” के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए कर रही तैयार।
कांकेर पुलिस द्वारा जवानों हेतु “ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम संचालित, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सहायता संबंधी व्यवहारिक जानकारी भी प्रशिक्षण में शामिल।
पुलिस जवानों की दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा “प्रोजेक्ट दक्ष” के तहत पुलिस जवानों के लिए कौशल विकास एवं स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं क्षमता को विकसित करना है।इसी क्रम में पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में “ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए ड्यूटी के दौरान सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी वाहन संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जवानों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन, ओवरटेक करने के नियम, निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिमों के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जवानों को रात्रिकालीन वाहन संचालन, बारिश एवं कोहरे जैसी परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक ड्राइविंग, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्तियों की सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं को त्वरित सूचना देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रशिक्षण के दौरान प्रदान की जा रही हैं।कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस जवानों की क्षमता संवर्धन एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ड्यूटी के दौरान सुरक्षित एवं प्रभावी वाहन संचालन सुनिश्चित किया जा सके। कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
◽ यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शॉर्ट वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना प्रदान करें।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन