अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया
Ten Singh Thakur
Sun, Jun 28, 2026
समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत पुनर्वास केंद्र लावलीवुड में कार्यशाला का आयोजन किया गया*
आज दिनाँक - 27-06-26, को लाइवलीहुड कॉलेज (पुनर्वास केंद्र),जिला - नारायणपुर मे किया गय।
*कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुनर्वासित नक्सलियों को सामाजिक मुख्य धारा से जोड़ने हेतु बैंक सेवाओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रतिजागरुक करना था* । *कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला में प्राचार्य श्री पवन सिंह उपस्तिथ थे।* कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए परियोजना के राज्य निर्देशक और संस्था के मास्टर ट्रेनर *श्री हितेश मिश्रा* ने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से अपनी जमा पूॅंजी का बेहतर उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ व सुरक्षित कर सकता है। उन्होंनें कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के हितार्थ अनेक योजनायें बनायी है, आवश्यकता उसे समझकर उसका लाभ उठाने की है। *श्री मिश्रा* ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की उपभोक्ताओं के हितार्थ एक महत्वपूर्ण योजना है बैंकिंग लोकपाल। उन्होंनें कहा कि यदि किसी बैंकिंग उपभोक्ता की शिकायत का निराकरण बैंक समय सीमा में नहीं कर रहा है तो उपभोक्ता को तत्काल बैंकिंग लोकपाल को अपनी शिकायत भेजनी चाहिये जहाॅं से उनकी समस्या का त्वरित निराकरण होता है। *समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ. संदीप शर्मा* ने कार्यशाला के उद्देश्य व औचित्य पर प्रकाश डाला कि उपभोक्ता अपनी बचत को सुरक्षित जमा करने के लिये बैंकों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंनें कहा कि पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोफाइनेंस व चिटफण्ड कंपनियाॅं काफी तेजी से अपना पाॅंव पसार चुकी है जिनसे हमें सचेत रहने की जरुरत है। ऐसी किसी भी कंपनियों में निवेश के पहले जमाकर्ताओं को यह जान लेना चाहिये कि वे भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है कि नहीे। कार्यशाला में *मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा व पुरुषोत्तम पांडे ने बैंक खाता खुलवाने, उसका संचालन, बचत योजना, वित का प्रबंधन, के.वाय.सी. प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी। कार्यशाला में उपस्थित लाइवलीहुड कॉलेज (पुनर्वास केंद्र) में 60 पुनर्वासित प्रत्याशी शामिल हुये।* इस कार्यशाला को सफल बनाने में समर्पित संस्था के एम एंड ई ऑफिसर निमेष साहू, महेंद्र कौशिक, धुनेश्वर पटेल , लुकेश्वरी पटेल,कदम पटेल, सपना ताराम, इंदु दर्रो, पुष्पलता नाग, रोहित कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। उक्तजानकारी संस्था के एम एंड ई ऑफिसर निमेष साहू ने दी।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन