Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नशे में ट्रक चलाकर दोस्त की मौत करने वाला आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

नशे में ट्रक चलाकर दोस्त की मौत करने वाला आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में।

नशे में ड्राइविंग का खतरनाक अंजाम, दोस्त की मौके पर मौत,शराब का नशा बना घटना का प्रमुख कारण।

दुर्घटना कारित कर मृत्यु करने वाले आरोपी को

दुर्गूकोंदल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तारी आरोपी :– डिगेश्वर ऊर्फ डिग्गू नुरेटी पिता मंगल सिंह नुरेटी उम्र 25 साल जाति गोड़ निवासी दुर्गूकोंदल बाजारपारा थाना दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0 कांकेर छ0ग0।

जप्त संपत्ति :- आरोपी का ट्रक सीजी 04 एल डी 5769

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने ही मित्र की मृत्यु का कारण बनने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनेश कुमार ध्रुव (उम्र 41 वर्ष) निवासी खुटगांव की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 15/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक रितिक रोशन मरकाम के परिजनों, गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई।जांच में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को आरोपी डिगेश्वर ऊर्फ डिग्गू नुरेटी (उम्र 25 वर्ष) अपने जन्मदिन के अवसर पर मृतक एवं अन्य दोस्तों के साथ हेलीपैड के पास शराब सेवन कर रहा था। शराब के नशे में मृतक ट्रक के सामने ही सो गया, जबकि अन्य साथी वहां से अपने-अपने घर चले गए।आरोपी को यह जानकारी थी कि उसका मित्र ट्रक के सामने सो रहा है, इसके बावजूद उसने नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाया। परिणामस्वरूप ट्रक की चपेट में आने से मृतक रितिक रोशन मरकाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दियागांव जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रक CG 04 LD 5769 को दुर्गूकोंदल स्थित गोड़वाना भवन के सामने छोड़कर फरार होना बताया गया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया।उक्त प्रकरण में थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।पुलिस टीम का विवरण* :- थाना प्रभारी प्रहलाद यादव, सउनि विरेन्द्र सिंह बुंदेल , प्र0 आर0 गजेन्द्र गेण्डरे, राजेन्द्र कुलदीप, आर0 अवध नाग, आर0 रंजीत मरकाम, आर0 देवराज गावडे, आर0 कृपाल कोडोपी

कांकेर पुलिस की अपील* :-

नशा न केवल आपके लिए, बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी घातक हो सकता है।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आप की एक छोटी से सूचना बडे अपराध को रोक सकती है। इसी उदेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है, इसमें दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन