तेन सिंह ठाकुर : महाराणा प्रताप जयंती पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Ten Singh Thakur
Sat, May 9, 2026
महाराणा प्रताप जयंती पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
रायपुर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के 19 खापों के संयुक्त प्रयास से बने संगठन की सराहना करते हुए समाज को संगठित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति सामूहिक प्रयास और जागरूकता से ही संभव है।
कार्यक्रम को महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। समारोह में समाज 19 खाप के संरक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता तेन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन