Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को होगा ‘संडे ऑन साइकिल’अभियान का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को होगा ‘संडे ऑन साइकिल’अभियान का आयोजन

नागरिकों से सहभागिता की अपील

नारायणपुर, 06 जून 2026// फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आगामी 7 जून 2026, रविवार को नारायणपुर में “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7 बजे से परेड ग्राउंड, नारायणपुर में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघों, युवा संगठनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के दौरान साइकिल रैली के साथ-साथ जुम्बा, फिटनेस एक्सरसाइज एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

साइकिल रैली परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

फिट इंडिया अभियान के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों एवं समूहों का पंजीयन फिट इंडिया पोर्टल पर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों एवं संगठनों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने जिले के समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, युवा संगठनों, खेल संघों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों एवं संगठन प्रमुखों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। जिन प्रतिभागियों के पास साइकिल उपलब्ध है, उन्हें साइकिल सहित कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

आयोजकों का मानना है कि “संडे ऑन साइकिल” जैसे आयोजन न केवल लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी देते हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन