Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

*डीजल पेट्रोल लेने के लिये आम जनता के साथ किसान व्यापारी,ट्रक, टिप्पर,ट्रैक्टर, पिकअप मालिक दुपहिया, चार पहिया सभी पेट्रोल पम्प में सुबह से ही दोनों तरफ से लम्बी कतारो में लाईन में लगे हुये हैं*

आज भी सुबह से ही जिला नारायणपुर कि आम जनता, किसान,दुपहिया, चार पहिया वाहनों के मालिक अपना काम धाम छोड़कर सभी डीजल, पेट्रोल के लिये पेट्रोल पम्पो में दर दर भटक रहे हैं,लगातार पिछले 1 से 2 महीने से आम जनता डीजल और पेट्रोल कि बढ़ती महंगाई और किल्लत से सभी जिले वासी और देश कि जनता में हाहाकार मच गया हैं,एक तो डीजल पेट्रोल के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं, तो वही दूसरी ओर बढ़ते दामों के साथ डीजल पेट्रोल कि कमी निरंतर बनी हुई हैं।

*जिला नारायणपुर में 5-5 पेट्रोल पम्प होनें के बावजूद भी जिले वासियो को डीजल पेट्रोल उपलब्ध नहीं करा पा रहे पम्प मालिक*

जिला नारायणपुर में 5-5 पेट्रोल पम्प होनें के बावजूद भी जिला नारायणपुर के पम्प मालिक आम जनता को डीजल पेट्रोल से कोई राहत नहीं दिला पा रहे हैं, कुछ परसेंट तो डीजल कि खपत सरकारी गाड़ियों में भी होनें से भी आम जनता को डीजल उपलबध करवाने में पम्प मालिक मजबूर हैं, क्योंकि सरकारी विभाग को तो डीजल पेट्रोल देना अनिवार्य हैं, भले ही आम जनता को डीजल पेट्रोल मिले या न मिले।

*पुराने समय के जैसे खेती काम के लिये किसानी काम के लिये मजदूरों का भी नहीं मिलना बनी किसानों कि सबसे बड़ी समस्या*

सबसे ज्यादा परेशान वर्तमान में किसान हैं, जिसे बरसात से पहले अपने अपने खेत खलिहनो में जुताई के लिये ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता हैं, पर डीजल कि कमी और फ्री का राशन से वर्तमान में कोई भी कार्य करने के लिये मजदूर नहीं मिलते,खासकर किसानी काम के लिये तो मजदूर मिलना न के बराबर हो गया हैं, हमारे देश में 140 करोड़ कि आबादी वाले देश में आज भी 80 करोड़ जनता को सरकार फ्री का राशन दे रही हैं, ताकि उनकी जिंदगी अच्छे से चल सके और कोई गरीब जनता भूख से न मरे, पर यहां जनता भूखमरी से नहीं दारु पीकर मर रहे हैं, क्योंकि फ्री का राशन मिलता हैं,उसको बेचकर दारू पीकर फुटपाट में या घर में पड़े रहते हैं, और काम करना कोई पसंद ही नहीं करते, उल्टा कुछ पैसे घर कि महिलाये काम धाम करके लाती हैं, उनके पैसो का भी दुरूपयोग करते हुये जबरन मार पीठ कर घर कि महिलाओ का पैसा को दारू और जुआ में उड़ा देते हैं।जिसके कारण कोई भी काम करना पसंद नहीं करता। इसलिये मजबूर किसान क्या करें धीरे धीरे अपने खेती के काम काज के लिये ट्रेक्टरों पर निर्भर रहने लगे हैं, अगर आज भी पुराने समय के जैसे किसान मजदूर मिलने लगे तो वर्तमान समय में डीजल मिले या न मिले किसान भाईयो को कोई फर्क नहीं पड़ता उनका काम स्वतः आसानी से हो जाता, लेकिन आज बदलते युग में समय के अनुरूप हम उन्नति के रास्ते पर हैं कि अभी भी उन्नति से कोसो दूर हैं।

*क्या जिला नारायणपुर कि आम जनता को डीजल पेट्रोल से राहत दिलाने के लिये शासन प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रही हैं, या फिर चुप्पी साधे हुये हैं, कि ऊपर से ही डीजल पेट्रोल कि कमी हैं करके*

*जिला नारायणपुर के किसान डीजल नहीं मिलने से थक हार कर जिला कलेक्टर पहुंच गये, खाली डीजल के डिब्बो के साथ*

आख़िरकार थक हार कर मजबूर किसान भाई खाली डिब्बा लेकर जिला कलेक्टेड कलेक्टर महोदया के पास पहुंच गये, और अपनी जयाज मांगो को कलेक्टर महोदया को अवगत कराया, जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने किसान भाईयो को जल्द ही डीजल पेट्रोल से राहत दिलाने का आश्वासन दिया एवं खाद्य विभाग को आदेश जारी कर त्वरित कर्यवाही करते हुये डीजल पेट्रोल कि आपूर्ति कर समस्या का समाधान करने को कहाँ।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन