Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

तेन सिंह ठाकुर : सरकार जेन जी से डरी देश में आपातकाल लगाया- दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के पहले दिल्ली की किलेबंदी

सरकार जेन जी से डरी देश में आपातकाल लगाया- दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के पहले दिल्ली की किलेबंदी ।

दिल्ली पुलिस की जंतर मंतर में प्रदर्शन की अनुमति से इनकार, 57 मेट्रो स्टेशन बंद 25 हजार जवान तैनात साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद।दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक एग्जाम किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना ,सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटल और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच शामिल है ऐतिहात तौर पर दिल्ली भर में शराब की दुकानों 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेगा पुलिस के अनुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर पर अनाधिकृत धरना देने से रोकना और शहर भर में कानून व्यवस्था बनाए रखना है पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करने का कारण संगठन द्वारा पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासन का पालन नहीं करना बताया।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह जेन जी से डरी हुई है और उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले अधिकारियों ने परिवहन सेवाओं को बंद करने की आदेश दिए हैं और राष्ट्रीय राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है काजपा के कार्यकर्ता शनिवार को जंतर मंतर की योजना पर आगे बढ़ेंगे दीपके ने कहा अगर आप युवाओं से इतना डरते हैं तो पूरे देश को बंद कर दीजिए काजपा नेता आशुतोष राणा ने कहा जंतर मंतर प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग अब दूसरा मुद्दा बन गई है और प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना मुख्य मुद्दा बन गया है।

दूसरी ओर सोशल मीडिया मंचों की निगरानी बढ़ी इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया मंचों की निगरानी बढ़ा दी है और प्रदर्शन के लिए लामबंदी के संबंध में 200 से अधिक कंटेंट क्रिएटर जांच के बारे में है पुलिस सूत्रों ने कहा कि शनिवार सुबह 6:00 बजे

तक बाद नई दिल्ली क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक की संभावना है जो सुरक्षा आकलन और जमीनी स्थिति के आधार पर निर्भर रहेगा।

प्रधान संपाद - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन