Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन*

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, ईंधन संकट एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनआक्रोश प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा केंद्र एवं राज्य की बीजेपी सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज आम जनता पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती महंगाई से परेशान होकर रात-दिन सड़कों पर लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार और उसके मंत्री जनता की समस्याओं से बेखबर होकर केवल दिखावे और प्रचार में व्यस्त हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर जनता महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है। जिला कांग्रेस ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन