Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कोंडागांव से नारायणपुर NH130D महाराष्ट्र रोड को जोड़ने वाली सडक में घटिया निर्माण एवं भारी भ्रष्टाचार उजागर

आम आदमी पार्टी, कोंडागांव विधान सभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम

दिनांक: 12 मई 2026, दिन – मंगलवार

कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र तक निर्माणाधीन NH-30D सड़क में भारी भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं घटिया निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। उमरगांव और देवगांव के बीच हाल ही में तीन से चार दिन पूर्व पूर्ण किए गए सड़क निर्माण में अब से ही डामर उखड़ने लगा है तथा सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि निर्माण कार्य में मानकों का खुला उल्लंघन किया गया है।

आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कें यदि कुछ दिनों में ही उखड़ जाएं, तो यह प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी और भ्रष्ट तंत्र के कारण गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया में बड़े-बड़े दावे करने से सड़क मजबूत नहीं हो जाती। यदि सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क फिसलने और उखड़ने लगे, तो यह गंभीर विफलता है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद सड़क इतनी खराब गुणवत्ता की क्यों बनाई गई।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि:

NH-30D सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।

निर्माण एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए।

दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाए।

सड़क निर्माण में उपयोग किए गए सामग्री की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

पूरी परियोजना की निगरानी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

पार्टी ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर जनआंदोलन करेगी तथा वीडियो एवं प्रमाणों के माध्यम से पूरे मामले को जनता और देश के सामने रखेगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन