Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक कांकेर के नेतृत्व में सुदूर माड़ क्षेत्र में पहुंची पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक कांकेर के नेतृत्व में सुदूर माड़ क्षेत्र में पहुंची पुलिस टीम।

🔴 ग्रामीणों के बीच सिविक एक्शन कार्यक्रम, जरूरतमंदों को राहत एवं दैनिक उपयोगी सामग्री का वितरण ।

🔴 शासन की योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ने की बड़ी पहल ।

🔴 सुरक्षा के साथ संवेदना : सुदूर माड़ क्षेत्र में कांकेर पुलिस के भरोसे का अभियान ।

🔴कांकेर पुलिस – सुरक्षा, सेवा और विश्वास।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में दिनांक 18.04.2026 को जिला कांकेर एवं नारायणपुर के सीमावर्ती सुदूर माड़ क्षेत्र के ग्राम डोमांज, मुतनतोड़ा, उकाट , बड़ेकोट एवं गेड़ाबेड़ा में विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना, विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मांगों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों को साड़ी, धोती, चप्पल, गमछा, टी-शर्ट, लोवर, कंबल एवं राशन सामग्री वितरित कर राहत प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने का आश्वासन दिया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने एवं समय पर इलाज सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं विकास के लिए सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही भटके युवाओं एवं माओवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण करने एवं सामान्य जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस टीम:- निरीक्षक निर्मल जांगड़े थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, निरीक्षक मनीष नेताम, DRG परतापुर टीम से उप निरीक्षक विजय कुलदीप, DRG इंडिगो टीम पखांजूर से सहायक उप निरीक्षक सम्पत टांडिया व अन्य डीआरजी जवान ।

कांकेर पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति, अपराध, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन