Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कवि शिवप्रसाद लहरे "सागर"जी सहित 3 को मिला पुरवाही सम्मान

कवि शिवप्रसाद लहरे "सागर"जी सहित 3 को मिला पुरवाही सम्मान

आदेश्वर ऐकेडमी अंग्रेजी माध्यम स्कूल नारायणपुर,जिला-नारायणपुर(छ०ग०) के हिन्दी शिक्षक श्री शिवप्रसाद लहरे "सागर" जी को दिनांक -17/05/2026 में पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा के दसवां वार्षिक सम्मान समारोह ग्राम गर्रापार (राजनांदगांव)में।उनके साहित्यिक गतिविधियों को देखकर "पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा" तहसील -छुरिया,जिला - राजनांदगांव (छ०ग०)के द्वारा रखे गए कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय डॉ० श्री पीसीलाल यादव जी (गंडई)और वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्री कुबेर सिंह साहू जी (राजनादगांव )के हाथों से "पुरवाही"सम्मान से नवाजा गया। सम्मान की कड़ी में कवि श्री जितेन्द्र पटेल ( मोहला)और रंगकर्मी श्री कोमल साहू (गर्रापार)को भी इसी सम्मान से सम्मानित किया गया।आपकी रुचि कक्षा -१२वीं से कविता लिखने की दौर शुरु हुआ। साकेत साहित्य परिषद् सुरगी,जिला- राजनांदगांव (छ०ग०) सन् -2007 से जुड़े हुए हैं। आपके द्वारा और वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्री ओमप्रकाश साहू "अंकुर" जी सुरगी(राजनांदगांव) के सहयोग से "पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा" का स्थापना सन् -28/02/2016 में किया और संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष भी बने। आपके छत्तीसगढ़ी में काव्य संग्रह पुस्तक "सुनता के गांठी" सन् -2015 में प्रकाशित हुआ।आपको सन् - 2021 में "साकेत" सम्मान से भी नवाजा गया।आप हास्य व्यंग कविता लिखने के साथ-साथ,आपकी रुचि नाटक मे अभिनय करना, रामलीला में भाग लेना,पंथी नृत्य करना व गीत गायन करना है। साहित्य के प्रति आपके लगाव ने आपके स्कूल के कुछ बच्चों को प्रभावित किया।और आज वह भी उभरते नवोदित कवि/कवयित्री के रूप लेते दिख रहा है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन