Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्याकुमारी से कश्मीर तक स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा

*स्वर्वेद संदेश एवं समर्पण दीप यात्रा* 14 दिसंबर 2026 को हो रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

: सेवानिवृत्त हुए 18 शासकीय सेवकों को प्रदान किया गया पेंशन प्राधिकार पत्र

  तेन सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त हुए 18 शासकीय सेवकों को प्रदान किया गया पेंशन प्राधिकार पत्र   जगदलपुर, 31 जनवरी 2025/ कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 18 सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों को पीपीओ प्रदान किया गया। इस मौके पर सयुंक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन श्री कमलेश रायस्त ने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ और सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि जनवरी माह में सेवानिवृत्त 23 शासकीय सेवकों में से 18 को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। शेष शासकीय सेवकों का आवश्यक कार्यवाही के बाद जल्द ही पीपीओ जारी किया जाएगा। इस दौरान जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक और उनके परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हो रहे शासकीय सेवकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया और शासन-प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजन को सराहनीय पहल निरूपित करते हुए आभार व्यक्त किए। विज्ञापन एवम समाचार के लिए संपर्क करें प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन