तेन सिंह ठाकुर : नाबालिग दुष्कर्म मामले में वायरल वीडियो से नया मोड़
Ten Singh Thakur
Tue, Jun 9, 2026
नाबालिग दुष्कर्म मामले में वायरल वीडियो से नया मोड़
राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के चर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में कथित तौर पर पीड़िता के दादा आरोपी पक्ष से रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल करने को कहा है।
वीओ-1
एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो में आरोपी पक्ष से पीड़िता के दादा द्वारा रुपए लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, परिस्थितियों और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वीओ-2
पुलिस का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को पहले से ही गंभीरता से लिया जा रहा है। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं मामले की आगे की जांच धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान को सौंपी गई है।
वीओ-3
जांच में यह तथ्य सामने आया था कि नाबालिग के कथित बॉयफ्रेंड और उसके एक साथी ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वीओ-4
घटना के बाद से ही क्षेत्र में मामले को दबाने और पीड़िता के बयान प्रभावित करने के लिए कथित लेन-देन की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि उस समय इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद इन चर्चाओं को नया आधार मिल गया है। पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच भी कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन