अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर को मिली 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात
Ten Singh Thakur
Wed, Apr 1, 2026
नारायणपुर को मिली 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात
कलेक्टर नम्रता जैन ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना
आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी त्वरित सहायतानारायणपुर, 01 अप्रैल 2026// जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य शासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 को 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 08 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 01 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।कार्यालय कलेक्टर परिसर में कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एंबुलेंस सेवाओं के शुरू होने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में समय पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना संभव होगा, जिससे जीवनरक्षा की संभावना बढ़ेगी।इन एंबुलेंस में उपलब्ध बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधाएं मरीजों को रास्ते में ही प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगी, जिससे गंभीर स्थिति में भी उपचार की निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों के बीच समन्वय और रेफरल व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को विस्तारित करेगी, बल्कि जिले में आमजन के विश्वास को भी सशक्त बनाएगी। अब जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता दोनों में उल्लेखनीय सुधार आएगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि बृज मोहन देवागन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सिंह बघेल सहित एनएचएम एवं 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जुड़े अधिकारी और चिकित्सकीय दल उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन