सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर: सुपगांव में कोया पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन सांसद महेश कश्यप ने किया
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 6, 2026
*नारायणपुर: सुपगांव में कोया पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन सांसद महेश कश्यप ने किया*
*नारायणपुर, 6 अक्टूबर 2026 -* आज माननीय श्री महेश कश्यप, सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जिला नारायणपुर प्रवास के दौरान जिम्मीदारी याया कोयामुरी कोया पब्लिक स्कूल, नारायणपुर के अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु ग्राम सुपगांव की आरक्षित भूमि पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
यह विद्यालय गोंडवाना समाज समन्वय समिति एवं कोया मुल्ल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विगत शिक्षा सत्र 2023-24 से पूर्णतः निःशुल्क जनसहयोग आवासीय विद्यालय के रूप में कक्षा पहली से चौथी तक 30 बच्चों के साथ संचालित है।
विद्यालय का मुख्य उद्देश्य केवल मूल पाठ्यक्रम तक सीमित न होकर, आदिवासी संस्कृति के बाना-बानी, नेग-दस्तूर और अपनी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को बनाए रखना भी है। इसी उद्देश्य से इस विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
*गरिमामय उपस्थिति*
भूमि पूजन के इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से माननीय श्री महेश कश्यप जी सांसद, बस्तर लोकसभा, श्री रूपसाय सलाम जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, श्री नारायण मरकाम जी अध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर, श्रीमती पिंकी उसेंडी जी अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर, श्री चैतराम कुमेटी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री मंगऊ कावड़े जी सांसद प्रतिनिधि, श्री रजऊ उसेंडी जी अध्यक्ष गोंडवाना समाज समन्वय समिति, सचिव श्री जागेश्वर उसेंडी, परगन मांझी श्री रामूराम दुग्गा, परगन अध्यक्ष श्री रैनू कुमेटी, श्री कुमेटी सचिव दुग्गल परगना, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह दुग्गा , श्रीमती तीजय कुमेटी अध्यक्ष महिला प्रभाग, श्री सुकमन कचलाम युवा प्रभाग,स्कूल संचालन के पदाधिकारी /सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन