Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : ब्रेकिंग- नारायणपुर अंडर-19 का दमदार आगाज, रायगढ़ को हराकर की नए सत्र की शानदार शुरुआत

🏏ब्रेकिंग- नारायणपुर अंडर-19 का दमदार आगाज, रायगढ़ को हराकर की नए सत्र की शानदार शुरुआत🏏नारायणपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 वनडे प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नारायणपुर ने रायगढ़ को हराकर विजयी आगाज किया है।🏏13 अक्टूबर 2026 को कवर्धा में खेले गए 50 ओवर के मुकाबले में नारायणपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 283 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ की टीम 36 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। नारायणपुर ने यह मुकाबला 131 रन से अपने नाम किया 🏏बस्तर अंचल के नारायणपुर जैसे छोटे जिले के लिए यह जीत विशेष मायने रखती है। रायगढ़ जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों ने शानदार आत्मविश्वास और जुझारूपन दिखाया। सीमित संसाधनों के बावजूद मिली यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।🏏इस जीत में मुख्य कोच *करनदीप सिंह सग्गू* और सह-कोच *गौरी शंकर पटेल* का विशेष योगदान रहा। दोनों ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियाँ सिखाने और मुकाबले के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।🏏नारायणपुर का अगला मुकाबला *15 अक्टूबर 2026 को सरगुजा* के खिलाफ होगा। टीम की नजर अब सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है।🏏जिला क्रिकेट संघ नारायणपुर के पदाधिकारियों ने टीम को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

🏏युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड 🏏

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन