अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कक्षा 12 में मुस्कान पटेल ने 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान
Ten Singh Thakur
Wed, Apr 29, 2026
12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
कक्षा 12 में मुस्कान पटेल ने 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया प्रथम स्थान*
नारायणपुर, 29 अप्रैल 2026// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं परीक्षा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की छात्रा मुस्कान पटेल पिता गौरी शंकर पटेल ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतरई की छात्रा मोक्षिता कश्यप पिता चुमनलाल कश्यप ने 88.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया।
तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल नारायणपुर की छात्रा रोशनी पांडे पिता संतकुमार पांडे ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया।
चतुर्थ स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव के छात्र रामसिंह उसेंडी पिता सोनू राम उसेंडी ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राप्त किया।
पांचवां स्थान शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतरई की छात्रा कुमकुम देवांगन पिता खेमप्रसाद देवांगन ने 87.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन