अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : यातायात व्यवस्था सुधारने मुख्य मार्ग के दुकानदारों की बैठक
Ten Singh Thakur
Thu, Apr 16, 2026
यातायात व्यवस्था सुधारने मुख्य मार्ग के दुकानदारों की बैठक
पुलिस अधीक्षक राॅबिन्स गुडिया के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर संचालित दुकानदारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य मार्ग पर बढ़ती यातायात समस्या, अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क पर खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान एसडीओपी लोकेश बंसल ने गैरेज संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत का कार्य न करें, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने सभी गैरेज मालिकों से अपनी निर्धारित जगह पर ही वाहनों की मरम्मत करने की अपील की।
नगर पालिका राजस्व निरीक्षक भूषण देशमुख व इंजीनियर बसंत कुजांम के द्वारा कहा गया कि एसबीआई और ग्रामीण बैंक के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था किया जायेगा , ताकि वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े हों और मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में सामान की लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय तय किया जाएगा, ताकि व्यस्त समय में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में परिवहन संघ व व्यापारी संघ के पदाधिकारी सहित मुख्य मार्ग के अनेक दुकानदार एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन