अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : वनमंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र में नारायणपुर से मरोडा तक बनने वाली सडक मे करोडो का वनसम्पदाओ की लुट
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 27, 2026
वनमंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र में नारायणपुर से मरोडा तक बनने वाली सडक मे करोडो का वनसम्पदाओ की लुट किसके संरक्षण मे हो रहा है
*अबुझमाड़ के जंगलों की लूट का खेल उजागर, विकास के नाम पर प्राकृतिक संपदा का दोहन – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
नारायणपुर।
आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने अबुझमाड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के नाम पर जंगलों एवं प्राकृतिक संसाधनों के लुट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास उपलब्ध एक अनुबंध पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रथम दृष्टया यह संकेत देते हैं कि सड़क निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर मिट्टी एवं पत्थर उत्खनन का कार्य किया गया। इन तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि छोटे से दायरे मे यदि दस्तावेजों में वर्णित लगभग 4,480 ट्रैक्टर ट्रिप के अनुरूप उत्खनन हुआ है, तो इससे हजारों घनमीटर मिट्टी एवं पत्थर निकाले जाने की संभावना बनती है। इससे अबुझमाड़ के जंगलों, पहाड़ियों, जलस्रोतों, वन्यजीवों और स्थानीय पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मामलों में यह जांच होना आवश्यक है कि सभी कार्य वैधानिक अनुमति एवं पर्यावरणीय नियमों के अनुरूप हुए या नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने अनियमितताओं की अनदेखी की है, तो उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि कहीं विकास कार्यों की आड़ में सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग तो नहीं हुआ और यदि हुआ है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार है।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि अबुझमाड़ केवल जंगल नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, आजीविका और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है। विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन वे कानून, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्य मांगें
पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सड़क निर्माण एवं उत्खनन कार्यों की सभी स्वीकृतियों और भुगतान की जांच की जाए।
यदि किसी अधिकारी, ठेकेदार या अन्य व्यक्ति की भूमिका अनियमितताओं में पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
जांच पूरी होने तक संदिग्ध कार्यों पर रोक लगाई जाए।
जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर जनता के सामने रख जाए।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन