Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण*

फरसगांव :- दिनांक 06.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से) द्वारा थाना फरसगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान एवं अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के रोजनामचा, अपराध पंजी, अभिलेख संधारण, मालखाना, शस्त्रागार एवं आर्म्स-एम्युनेशन का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण हेतु थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से चर्चा कर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, विवेचना, कानून-व्यवस्था संधारण एवं आमजनों से बेहतर व्यवहार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना स्टाफ को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी पेट्रोलिंग तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कोंडागांव पुलिस जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर समीक्षा एवं निरीक्षण की कार्यवाही जारी रखे हुए है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन