Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

शादी से इनकार पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल।

धर्मनगरी में मानवता हुआ शर्मशार बेसुध महिला डेढ़ माह से बच्चे को गर्भ में लेकर घूमती रही ।

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

: नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन

तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन   अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन प्रक्रिया   *नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन*   जगदलपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन 07 मार्च शुक्रवार को समय 11बजे पूर्वान्ह जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखी की गई। जिसमें अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया।   अध्यक्ष(स्पीकर) पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (बीजेपी) और राजेश चौधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया की गई। जिसमें खेमसिंह देवांगन को 34 वोट मिले और राजेश चौधरी को 15 वोट मिले ।   अपील समिति के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें चारों को निर्विरोध समिति का सदस्य बनाया गया इसमें पार्षद दिलीप दास, आशा साहु, गायत्री बघेल और अब्दुल रशीद को बनाया गया।   कार्यक्रम में अध्यक्ष (स्पीकर), अपील समिति हेतु पद नाम निर्देशन पत्र जारी एवं प्राप्त करने का 11बजे से 11.30 बजे तक रखा गया था। इसके उपरांत नाम निर्देशन पत्रो की सुक्ष्म जांच (स्कूटनी), नाम निर्देशन वापसी एवं मतदान की घोषणा 11.31 बजे से 12 बजे तक,मतपेटी, मतपत्र की तैयारी एवं मतदान प्रकिया से अवगत कराने हेतु 12 बजे से 12.15 बजे तक रखा गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया 12.16 बजे से 12.45 बजे तक और मतगणना व परिणाम की घोषणा 12.50 बजे तक किया गया। सम्मिलन कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पाण्डेय, सभी वार्डों के पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री जीवन शर्मा सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन