Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सड़क सुरक्षा को लेकर केशकाल पुलिस की अभिनव पहल आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट

सड़क सुरक्षा को लेकर केशकाल पुलिस की अभिनव पहल आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट।

केशकाल:- NH-30 केशकाल में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए कोंडागांव पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभिनव पहल की है। पुलिस ने शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान चलाया, ताकि रात्रि के समय वाहन चालकों को मवेशी दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

इस सम्बंध में केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चंद्रा (भापुसे) के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में आज केशकाल पुलिस द्वारा पशु विभाग एवं स्थानीय गौरक्षकों के सहयोग से आवारा मवेशियों के गले मे रेडियम बेल्ट लगाया गया है। अक्सर रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते आवारा मवेशी वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं। बरसात के मौसम में दृश्यता और भी कम हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई। इन बेल्टों पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही तेज प्रकाश परावर्तित होगा, जिससे चालक काफी दूर से ही मवेशियों को देख सकेंगे और समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे।

इस अवसर पर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी विकास बघेल, डॉ. कस्तूरी प्रधान, समाजसेवी गौरक्षक प्रफुल शर्मा, नरेंद्र सेठिया एवं स्थानीय थाना स्टाफ़ उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन