✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कृष्ण विहार कॉलोनी में नवरात्रि पर भव्य पूजन
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 11, 2026
कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया आयोजन में हिस्सा, श्रद्धालुओं के लिए हुआ भंडारा
जांजगीर चांपा 11 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कृष्ण विहार कॉलोनी में भव्य एवं दिव्य दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित साकेत तिवारी ने मुख्य यजमान श्रीमती कुंती मनोज चंद्रा के माध्यम से विधि-विधानपूर्वक पूजन संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के प्रथम दिवस आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनी में निवासरत सदस्यों के बीच पारिवारिक परिचय का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी के सदस्यों ने मंच पर पहुंचकर अपने परिवार का परिचय दिया। इस पहल का उद्देश्य कॉलोनीवासियों के बीच आपसी मेलजोल, आत्मीयता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष सुमित राय के सुपुत्र का जन्मदिन भी कॉलोनीवासियों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। भंडारा सुमित राय, आशीष कश्यप, देवेंद्र यादव, तरुण केवट, संजय बरगाह, विनोद अंचल, विजय राठौर, दशरथ साहू एवं कमलेश दास सहित सभी के परिवारों के सौजन्य से संपन्न हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन