युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : कृषि विद्यार्थियों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण*
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 13, 2026
🌴 कृषि विद्यार्थियों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण*
🌴जगदलपुर/कुम्हरावंड। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हरावंड के अंतर्गत संचालित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (READY) के तहत कृषि विद्यार्थियों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों का निरीक्षण किया गया।
🌴इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे कृषि संबंधी शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रयासों का अवलोकन किया। इस पहल के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों, ग्रामीण कृषि विकास तथा कृषि आधारित उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों के इस प्रयास को कृषि के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने तथा किसानों को नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
🌳इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रमबती भंडारी, जनपद उपाध्यक्ष श्री रितेश दास जोशी, मंडल अध्यक्ष श्री सोमरू राम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🌳कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की मार्गदर्शक डॉ. नीता मिश्रा, पशुधन प्रबंधन विभाग, तथा डॉ. जे. एल. सलाम, RAWE समन्वयक, सहित अन्य वैज्ञानिक, अतिथि शिक्षक एवं अतिथि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे। मार्गदर्शकों एवं वैज्ञानिकों के निर्देशन में विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश में कृषि की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
🌳यह शैक्षणिक पहल कृषि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने, उन्नत कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
🌾युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड 🌾
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन