Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

तेन सिंह ठाकुर : रेमाउवंड एवं आश्रित ग्राम मालिंगनर में सघन टीबी जांच शिविर आयोजित, 126 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

रेमाउवंड एवं आश्रित ग्राम मालिंगनर में सघन टीबी जांच शिविर आयोजित, 126 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

जिला नारायणपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान के तहत दिनांक 5 मई 2026 को AAM रेमाउवंड एवं आश्रित ग्राम मालिंगनर में एक साथ दो HHX-RAY जांच शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे (HHX-RAY) मशीन के माध्यम से कुल 126 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में 79 महिलाएं एवं 43 पुरुष शामिल रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाले ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।इसी दौरान जिला मलेरिया सलाहकार डाक्टर परमानंद बघेल द्वारा “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे जिले को टीबी मुक्त के साथ-साथ मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में भी ठोस प्रगति सुनिश्चित की जा सके।शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री रूप सिंह सलाम द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण स्थल का दौरा किया गया। उन्होंने तेंदूपत्ता तुड़ाई कार्य में लगे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मौके पर संचालित HHX-RAY स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को टीबी जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

अपने संबोधन में श्री सलाम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को जांच के लिए प्रेरित करें।

लजिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉक्टर बीएन बानपुरिया एवम जिला प्रोग्राम एसोसिएट संगीता ब्रह्मनोटिया, जिला पीपीएम समन्वयक द्वारिका साहू अधिकरी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में भी टीबी की प्रभावी जांच सुनिश्चित की जा रही है, जिससे समय पर मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके।जिले में यह सघन टीबी जांच अभियान निरंतर जारी है तथा आगामी दिनों में अन्य चिन्हांकित गांवों में भी इसी प्रकार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वन में गांव के सरपंच सचिव ,CHO /RHO मितानिनिनो का सहयोग रहा।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन