Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर जिले में विगत 5 दिनों में 09 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया

निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर ने बताया कि विगत 5 दिनों में 09 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को 02 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पुनर्वास हेतु आज दिनांक 31 मार्च को आगे आए माओवादी कैडरों के नाम एवं रैंक:

(1) PPCM शंकर

(2) PM हिडमा डोडी

पुनर्वास हेतु आगे आए इन माओवादी कैडरों द्वारा एक AK 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है ।

पुनर्वास हेतु आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 माओवादी कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।दिनांक 25 मार्च से लेकर आज दिनांक 31 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 माओवादी कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन