Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : आपात स्थिति में अब एक कॉल की दूरी कोंडागांव जिले में आज से शुरू हुई डायल-112 आपातकालीन सेवा

आपात स्थिति में अब एक कॉल की दूरी कोंडागांव जिले में आज से शुरू हुई डायल-112 आपातकालीन सेवा”*

*“प्रशिक्षित टीम के साथ डायल-112 अब हर आपात में त्वरित, समन्वित और प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया”*

कोंडागांव जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जनसामान्य, मीडिया बंधुओं एवं समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 10 मई 2026 से कोंडागांव जिले में डायल- 112 आपातकालीन सेवा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। यह सेवा छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत अब जिले के किसी भी नागरिक को पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन अथवा अन्य किसी भी आपात सेवा की आवश्यकता होने पर सिर्फ एक नंबर 112 डायल करना पर्याप्त होगा।

डायल- 112 सेवा 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहेगी। कॉल प्राप्त होते ही आधुनिक कॉल सेंटर में प्रशिक्षित ऑपरेटर तुरंत सूचना लेगा और जीपीएस आधारित प्रणाली के माध्यम से संबंधित सेवा चाहे वह पुलिस हो, एंबुलेंस हो, अग्निशमन हो या कोई अन्य आपात सेवा को त्वरित गति से सक्रिय कर देगा। इस सेवा में, कॉल रिकॉर्डिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे घटनास्थल पर तेजी से पहुंचा जा सकेगा।

डायल-112 सेवा के सुचारू संचालन के लिए कोंडागांव पुलिस द्वारा सभी संबंधित कर्मचारियों, कॉल सेंटर ऑपरेटरों, कंट्रोल रूम स्टॉफ और क्विक रिस्पॉन्स टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, कॉल हैंडलिंग, सूचना संग्रहण, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय तथा संवेदनशील मामलों में सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने कहा, “डायल-112 का शुभारंभ कोंडागांव जिले में नागरिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अब कोई भी व्यक्ति किसी भी आपात स्थिति में घबराए नहीं, बस 112 डायल करे। हमारी प्रशिक्षित टीम 10-15 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। नक्सल मुक्त कोंडागांव को हम और अधिक सुरक्षित, तेज एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि डायल-112 पर आने वाली प्रत्येक कॉल को उच्च प्राथमिकता दी जाए।

*जनसामान्य से अपील*

*जिला पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 करें तथा अनावश्यक कॉल करके सेवा को बाधित न करें। इस नंबर को अपने मोबाइल में अवश्य सेव कर रखें। कोंडागांव पुलिस का संकल्प है कि “हर आपात में हम तैयार”। डायल-112 के माध्यम से हम जिले के हर नागरिक को सुरक्षा की भावना प्रदान करना चाहते हैं।*

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन