अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : गरिमामय समारोह में उप निरीक्षकअनंतराम पाण्डेय,उप निरीक्षक रामखेलावनकोल एवं सउनि जगदेव नेताम को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
Ten Singh Thakur
Fri, May 29, 2026
गरिमामय समारोह में उप निरीक्षक अनंत राम पाण्डेय, उप निरीक्षक रामखेलावन कोल एवं सउनि जगदेव नेताम को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई।
तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित।
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन रहे उपस्थित।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में दिनांक 29.05.2026 को एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तीनों अधिकारियों के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
(1)उप निरीक्षक अनंत राम पाण्डेय:-
🔹 दिनांक 09.09.1989 को जिला दंतेवाड़ा में आरक्षक पद से पुलिस विभाग में सेवा प्रारंभ की।
🔹 लगभग 37 वर्षों के सेवाकाल में जिला दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, कोण्डागांव एवं कांकेर सहित विभिन्न जिलों में पदस्थ रहकर उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं।
🔹 डीसीबी शाखा में पदस्थ रहते हुए अपराध नियंत्रण एवं विभागीय समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
(2)उप निरीक्षक रामखेलावन कोल:-
🔹 दिनांक 17.09.1992 को आरक्षक पद पर नियुक्त होकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं।
🔹 जिला जगदलपुर, जिला कांकेर (विशेष शाखा) एवं जिला दुर्ग (विशेष शाखा) में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं।
🔹 विशेष शाखा में कार्यरत रहते हुए गोपनीय सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
(3)सहायक उप निरीक्षक जगदेव नेताम
🔹 दिनांक 16.07.1987 को जिला जगदलपुर में आरक्षक पद पर नियुक्त होकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं।
🔹 अपने दीर्घ सेवाकाल में जिला जगदलपुर एवं जिला कांकेर में विभिन्न पदों पर रहकर उत्कृष्ट कार्य किया।
🔷 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं विभाग के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
तीनों अधिकारियों ने सदैव विभागीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए अपने व्यवहार एवं कार्यशैली से विभाग में विशेष पहचान बनाई।
अधिकारियों द्वारा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएँ सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।
समारोह में उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाइटर्स) श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सुश्री प्रतिभा लहरें, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, उप पुलिस अधीक्षक कविता धुर्वे,रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं तीनों अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन