Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले का ग्राम झोड़ियाबाड़म के पटेलपारा में हुए सोने की ठगी का खुलासा

दंतेवाड़ा जिले का ग्राम झोड़ियाबाड़म के पटेलपारा में हुए सोने की ठगी का खुलासा*

आरोपी आपने बातों में लोगों को फंसा कर, सोने चांदी के आभूषण, नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की ठगी करता था*

आरोपी के विरुद्ध मुंबई - थाने क्षेत्र में 4 शिकायतें दर्ज थी*

आरोपी के पास से ठगी का 6 ग्राम सोना, अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी, ठगी में उपयोग करने वाले दस्तावेज एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया*

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फ़रसपाल श्री ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना फ़रसपाल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 08.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना फ़रसपाल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8.03.2026 की शाम 19/00 बजे पुराने इलेक्ट्रॉनिक समान , गैस चूल्हा, होम थियेटर के बदले नया समान दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी कर नगदी 5000 रुपये तथा एक सोने का आभूषण ठगी कर ले गए थे lप्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फ़रसपाल मे अपराध क्रमांक 04/26 धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी l साइबर सेल दंतेवाड़ा के द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी द्वारा का लोकेशन प्राप्त कर फ़रसपाल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी से एक जोड़ी कान का झुमका, घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा , मोबाइल तथा ठगी मे उपयोग किये जा रहे दस्तावेज को जप्त किया गया हैl आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी - संजय कुमार चौहान पिता रामशबद् चौहान पता तिवारी चाल, आनंदबाड़ी, कल्याण पूर्व थाना विट्ठलबाड़ी जिला ठाणे महाराष्ट्र

आरोपी से जब्त सामग्री

• 6 ग्राम सोना

• 1 नग मोबाइल फोन

• होंडा एक्टिवा गाड़ी

• ठगी में उपयोग किए जा रहे सामान

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन