Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

छात्राओं को महिला संबंधी कानूनों, साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी।

73 छात्राओं द्वारा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कर महिला सुरक्षा अभियान से जुड़ने की पहल।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं सुश्री डीएसपी प्रतिभा लहरे कांकेर के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में "महिला रक्षा टीम " कांकेर द्वारा दिनांक 11 जून 2026 को जी.एन.एम. छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मानव तस्करी, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधी अपराध तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, इसलिए किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, ओटीपी अथवा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए 73 छात्राओं द्वारा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रूप से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रावास प्रभारी सहित कुल 153 छात्राएं उपस्थित रहीं तथा सभी ने महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संबंधी विषयों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कांकेर पुलिस की अपील:--

कांकेर पुलिस द्वारा छात्राओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सहायता एवं शिकायत हेतु संपर्क करें –

📞 पुलिस हेल्पलाइन : 9479155125

📞 महिला हेल्पलाइन : 9479155925

📞 आपातकालीन सेवा : 112

📞 साइबर हेल्पलाइन : 1930

"सुरक्षित महिला, सशक्त समाज" के उद्देश्य के साथ कांकेर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु सतत कार्य कर रही है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन