Wed 03 Jun 2026

ब्रेकिंग

माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जब पहियों ने दी नई उड़ान: सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

तेन सिंह ठाकुर : योग के माध्यम से लोगों को निरोग रहने का दिया संदेश। एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन।

योग के माध्यम से लोगों को निरोग रहने का दिया संदेश। एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन।

नारायणपुर के पहाड़ी मंदिर में पतंजलि योग समिति नारायणपुर तथा आई टी बी पी के सयुंक्त प्रयास तथा पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया। फिट इंडिया और माड़ मैत्री अभियान के तर्ज पर लोगों को नारायणपुर के योग समिति और आईटीबीपी 45 वीं कंपनी के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता स्वच्छता एवं नशा मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया ।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य तथा दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि स्वस्थ और निरोग समाज का निर्माण किया जा सके योग ऐसी कला और विज्ञान है जिसमें व्यक्ति के शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है योग तन और मन को संतुलित करने का मार्ग है योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करना है ।लोग योग से जुड़कर सार्वभौमिक चेतना और व्यक्तिगत चेतन को संतुलित करता है।

योग शिविर में नारायणपुर पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ सदस्य सुबोध बनर्जी किशोर सी. डी.वैष्णव ,नारायणपुर महिला पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष राधा जोशी महामंत्री अमिता ठाकुर एवं आईटीबीपी 45 वीं कंपनी के अधिकारी गण एवं जवान एवं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन