सह संपादक अर्जुन देवांगन : ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की संशोधित पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए अंतिम अवसर*
Ten Singh Thakur
Fri, Oct 9, 2026
*ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की संशोधित पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए अंतिम अवसर*
नारायणपुर, 09 अक्टूबर 2026// जिला पंचायत सीईओ चित्रकांत चाली ठाकुर के निर्देशानुसार जिला पंचायत नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव के नवीन स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात संशोधित पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 08 अक्टूबर 2026 को किया गया है।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संशोधित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक, ई-मेल अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्ति ई-मेल के माध्यम से ceozpnarayanpur@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि 12 अक्टूम्बर सायं 5 बजे तक ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना होगा। समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। संशोधित पात्र-अपात्र सूची जिला नारायणपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in तथा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24MPCG
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन