Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

तेन सिंह ठाकुर : वन विभाग की उदासीनता से जंगल हो रहे वीरान, सैकड़ों एकड़ में पेड़ों की कटाई का आरोप

वन विभाग की उदासीनता से जंगल हो रहे वीरान, सैकड़ों एकड़ में पेड़ों की कटाई का आरोप

नारायणपुर जिले में वनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला धौड़ाई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम परलभाट का है, जहां सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में हजारों पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घने जंगलों वाले इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर ठूंठ में तब्दील कर दिया गया है, जिससे पर्यावरण और जैव विविधता पर खतरा मंडरा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप करते हैं। ऐसे में वनों की सुरक्षा को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले माह अवैध कटाई और जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया गया था और जिले के तीन वन परिक्षेत्र अधिकारियों को हटाया गया था। इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। देखते है अब किस पर गाज गिरती है।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार अंधाधुंध वन कटाई से जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि, जैव विविधता का नुकसान, मिट्टी का कटाव और जलचक्र का असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद सड़क, बुनियादी ढांचे, कृषि भूमि और नई बस्तियों के विस्तार के नाम पर जंगलों पर बढ़ते दबाव की भी चर्चा हो रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमजोर निगरानी व्यवस्था, विभागीय लापरवाही और अवैध कटाई पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण वन संपदा को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। अब क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन